नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Petrol Diesel Price: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि 1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले सरकार पेट्रोल और डीजल पर Rs.3 से Rs.4 प्रति लीटर तक एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इस समय काफी अच्छा मुनाफा कमा रही हैं और वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार पर फिस्कल दबाव भी बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के लिए ईंधन पर टैक्स बढ़ाना एक आसान और असरदार विकल्प हो सकता है।क्या है डिटेल जेएम फाइनेंशियल ने बताया कि अगर ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब $72 प्रति बैरल रहती है, तो ऑटो फ्यूल पर सामान्य ग्रॉस मार्केटिंग मार्जिन (GMM) करीब Rs.3.5 प्रति लीटर होता है। लेकिन फिलहाल ब्रेंट क्रूड की स्पॉट कीमत करीब $61 प्रति बैरल है, जिससे OMCs के मार्जिन सामान्य से कहीं ज्यादा हो गए हैं। मौजूदा समय में...