किशनगंज, फरवरी 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज क्षेत्र में चायपत्ती, अनानास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और यह इलाका वर्षों से अपनी गुणवत्ता पूर्णउपज के लिए जाना जाता है। क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि पर चायपत्ती व अनानास की खेती हो रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मंडी की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे किसानों को परिवहन में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है और उन्हें उनकी उपज का समुचित मूल्य नहीं मिल पाता। बिहार सरकार के बजट से चायपत्ती व अनानास किसानों को काफी उम्मीदें हैं। सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज को टी सिटी बनाने की वर्षों पहले घोषणा की थी। स्थानीय किसानों के अनुसार, पूर्व में सरकार द्वारा अनानास की खेती को बढ़ावा देने के लिए कुछ अनुदान दिया जाता था, जो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.