नई दिल्ली, मार्च 6 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न महिला संगठनों के साथ चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी अपेक्षाओं के बारे में मुख्यमंत्री से खुलकर बात की। बैठक में महिलाओं ने सुरक्षा, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय, पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगवाने समेत कई प्रमुख मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। संवाद के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सुझावों को बजट में शामिल करेंगे। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि संकल्प पत्र के सभी वादों को ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने विकसित दिल्ली बजट में जनता के अपेक्षाओं और सुझावों को भी शामिल करने के मकसद से समाज के सभी वर्गों के साथ बैठक की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह जनत...