मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर विधायक रंजन कुमार ने बिहार विधानसभा के 18वें कार्यकाल के प्रथम बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को सकारात्मक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सत्र बिहार के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने नगर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सत्र में प्रमुखता से उठाने की बात कही। विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक के हवाले से आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यपाल ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। अभिभाषण के दौरान विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...