नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- अगले तीन से चार महीनों में भारत का 7-सीटर SUV मार्केट पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है। दरअसल, महिंद्रा, टाटा और निसान जैसे बड़े ब्रांड जल्द ही अपनी नई 7-सीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और फेसलिफ्टेड मॉडल शामिल हैं। तकनीक, डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में ये नई SUV ग्राहकों को और ज्यादा ऑप्शन देने वाली हैं। अगर आप फैमिली SUV खरीदने की सोच रहे हैं आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।Mahindra XEV 9S महिंद्रा अपनी EV लाइनअप को तेजी से बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द एक प्रीमियम तीन-रो इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S पेश करने जा रही है। केबिन लेआउट और फीचर पैकेज की वजह से इसे फ्लैगशिप माना जा रहा है। इसका डिजाइन XUV.e8 कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। यह महिंद्रा के INGLO स्केटबोर्ड प्...