बागपत, फरवरी 3 -- बड़ौत। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बताया कि बजट में किसानों की अनदेखी की गई है, जिससे किसान नाराज है। किसानों को कर्जा देने की बात की जाती है, लेकिन उनके विकास की बात नहीं की जाती। नरेश टिकैत मंगलवार को नगर में दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां पर प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को सम्मान निधि नहीं सम्मान चाहिए। किसानों की फसलों के दाम बढ़ाए जाए। उन्हें बिजली समय पर दी जाए। देहात के खराब होते जा रहे हैं। देहात से युवा पलायन कर शहर की तरफ जा रहे हैं। गांव से युवाओं का पलायन रोकने के लिए खेती के साथ रोजगार की व्यवस्था सरकारों को करनी होगी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिले। अगर देश बचाना है तो सरकार को खेती पर ध्यान देना हो। स्मार्ट मीटर को किसान झेल नहीं पाएंगे। स्मार्ट मीटर में रुपये खत्म होते ही बिज...