नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार और युवाओं की सहभागिता को केंद्र में रखते हुए किए गए प्रावधान देश की सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। विशेष रूप से शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में बजट आवंटन में निरंतर वृद्धि इन क्षेत्रों को सुदृढ़ करने की दिशा में सकारात्मक कदम है। एबीवीपी का कहना है कि केंद्रीय बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र के लिए 1,39,389 करोड़ रुपए तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1,04,599 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पिछले वर्षों की तुलना में यह बढ़ोतरी न केवल अवसंरचना विस्तार में सहायक होगी, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.