नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Defence Stocks: अगर आप डिफेंस कंपनियों के शेयर में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है। क्योंकि, वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में रक्षा के लिए रिकॉर्ड 7.84 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक है। खास बात यह है कि पूंजीगत खर्च में 21.8% की बढ़ोतरी करके 2.19 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इसके अलावा, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में 3.60 लाख करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 3.3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जो पिछले साल के 2.2 लाख करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है। इस आधार पर ब्रोकरेज का मानना है कि रक्षा पीएसयू और चुनिंदा निजी कंपनियां निरंतर वृद्धि के लिए अच...