सोनभद्र, मार्च 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय व जनपदीय समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान वित्तमंत्री पर बजट में पेंशनर्स, कृषि मजदूर, खनन मजदूरों आदि की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि बजट में पेंशनर्स को कोई राहत नहीं दी गई है। जिससे उनमें घोर निराशा व्याप्त है। क्योंकि इस मंहगाई में एक हजार रूपये से जीवन निर्वाह करना मुश्किल है। स्कीम वर्कर जैसे आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील के साथ-साथ असंगठित जैसे बीड़ी, प्लांटेशन, चाय बागान मजदूर, कृषि मजदूर एवं खनन मजदूरों की भी उपेक्षा की गई। कहा कि भारतीय मजदूर संघ मांग करती है कि ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन पांच हजार रूपये तत्काल की जाए व अंतिम तौर पर वेतन का 50 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.