देहरादून, फरवरी 7 -- हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस क्लब हरिद्वार में कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था और विरासत को मजबूत करेगा। विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। संसद में हंगामे के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संसद में विरोध का तरीका अशोभनीय था। प्रधानमंत्री की कुर्सी के समीप बड़ा बैनर लेकर जाना ठीक नहीं। पूरे देश की जनता इसे देख रही है। महिला सांसदों को आगे करके विरोध करना बिल्कुल भी मर्यादित नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...