मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, सुजीत मिश्रा। बिहार के 2026-27 के बजट में राज्य के कुछ जिलों में डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉरिडोर एवं सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना की घोषणा के बाद मुंगेर में भी डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉरिडोर की उम्मीद जगी है। इससे जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है। बंदूक नर्मिाण से जुड़े लोगों का कहना है कि मुंगेर का हथियार नर्मिाण से पुराना और समृद्ध इतिहास रहा है। इसको लेकर बिहार और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है। यदि मुंगेर में डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉरिडोर की स्थापना होती है, तो न केवल जिले का औद्योगिक विकास होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने से अवैध हथियार नर्मिाण पर भी रोक लगेगी। बंदूक निर्माण संघ के संयुक्त सचिव संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉरिडोर को मंजूरी ...