गुरुग्राम, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट से स्थानीय लोगों को गुरुग्राम-फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी के बवाल तक नमो भारत ट्रेन चलाने के प्रोजेक्ट को फंड मिलने की आस है। अभी इन नमो भारत ट्रेन की परियोजना कागजों में है। दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए बावल तक नमो भारत ट्रेन को लेकर करीब 31 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी, जबकि गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा तक करीब 60 किमी लंबी नमो भारत ट्रेन के संचालन में करीब 16 हजार करोड़ की लागत आनी है। दोनों नमो भारत परियोजना इफको चौक पर आपस में मिलेगी।ब्याज छूट सीमा बढ़ाने की मांग घर खरीदार ब्याज छूट सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने की मांग कर रहे हैं। गृहणियों को इस बजट से र...