प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। देश के किसान सरकार की प्राथमिकता में नहीं है, किसान सिर्फ कागजी भाषण तक ही सीमित है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि किसान की आय, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी समेत अन्य किसान हितों को आम बजट में शामिल नहीं किया गया है। बजट 2026-27 में किसानों के हित में कोई ठोस प्रावधान शामिल नहीं किया गया है। यह बजट किसानों को आत्मनिर्भर नहीं बल्कि मजबूर बनाने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...