नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि सरकार उभरते डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज के साथ शिक्षा को जोड़ने की बड़ी कोशिश के तहत भारतीय स्कूल व कॉलेजों में टेंट क्रिएटर लैब स्थापित करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (मुंबई) को 15000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में सहायता दी जाएगी। सरकार के इस ऐलान से कंटेंट क्रिएटर्, यूट्यूबर्स या फिर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा और इसके लिए नए सेटअप लगाए जाएंगे। एबीजीसी सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी। इसके लिए ट्...