गढ़वा, फरवरी 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बजट से राज्य की आधी आबादी को बड़ी उम्मीद है। सरकार जब बजट पेश करे तो आधी आबादी के हितों को ध्यान में रखने की जरूरत है। आधी आबादी के सर्वांगीण विकास के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है। महिलाओं को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा। महिला सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार पर भी सरकार को फोकस करना होगा। प्रखंड स्तर पर सरकार डिग्री कॉलेज खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। वर्तमान स्थिति में लड़कियां हाईस्कूल तक की तो पढ़ाई कर रही हैं लेकिन इंटर और डिग्री तक की पढ़ाई की सुविधा सभी प्रखंडों में नहीं हैं। हाईस्कूल को ही अपग्रेड करने से लड़कियां इंटर तक पढ़ रही हैं। वहीं डिग्री कॉलेज नहीं होने से उनकी पढ़ाई रूक जाती है। अधिसंख्य लड़कियां पढ़ाई मैट्रिक और इंटर के बाद छोड़ देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.