बेगुसराय, फरवरी 4 -- बीहट। भाजपा प्रदेश कार्यसमित सदस्य अमरेन्द्र सिंह ने 18 वीं विधानसभा में नीतिश सरकार के द्वारा पेश किये गये बजट की सराहना की है। श्रीसिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थय, ग्रामीण सड़क के साथ साथ पशुपालकों के लिए बजट में पर्याप्त धन का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेंगे, जाहिर है कि लोगों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण लोगों की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त हो सकेगा। भाजपा नेता श्रीसिंह ने कहा कि नीतिश के नेतृत्व में बिहार का जीएसडीपी ग्रोथ राष् ट्रीय औसत से ज्यादा रहा है। बजट में आर्थिक विकास के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान के्द्रिरत किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में कारगर कदम साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...