महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनंदनगर नगर पंचायत कार्यालय के सामने बजट प्रस्तुति का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से लोगों को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख बातों एवं जनहितकारी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आमजन का आह्वान किया कि वे इन योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार एवं नगर के विकास में सहभागी बनें। नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अरविन्द मिश्रा, संजय टिबड़ेवाल, अजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...