रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि झारखंड में राज्य सरकार बजट प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है, लेकिन हैरानी है कि वित्त विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने इस संदर्भ में अब तक वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से कोई चर्चा नहीं की है। मरांडी ने कहा कि एक ओर तो सरकार दावा करती है कि वह जनता के सुझावों को बजट में शामिल करेगी, लेकिन हकीक़त यह है कि राज्य में अफसरशाही इतनी हावी हो चुकी है कि वित्त मंत्री तक से सुझाव नहीं मांगे जा रहे। जनप्रतिनिधि लगातार जनता के बीच रहते हैं, जनता की भावनाओं और समस्याओं से भली-भांति अवगत रहते हैं, लेकिन एसी कमरे में बैठकर कुछ नौकरशाह मनमाने तरीके से बजट को आकार दे रहे हैं। कहा कि वित्त मंत्री की पीड़ा राज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.