गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आम बजट 2025 की घोषणा के बाद गिरिडीह के मध्यम वर्ग के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। हालांकि मोटे तौर पर आम लोगों में टैक्स स्लैब लेकर खुशी का ही माहौल दिखाई दिया। गिरिडीह के लोगों ने 12 लाख तक तक कोई टैक्स नहीं लगाए जाने की घोषणा से गिरिडीह के मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत की बात बताई है। साथ ही उच्च मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लिए नए स्टार्ट अप्स को प्रोमोट करने के लिए विशेष ग्रुप के लोगों और महिलाओं के लिए दो करोड़ रूपए तक की लोन की राशि की भी घोषणा की गई है। इन तीनों वर्ग के लोगों से हिन्दुस्तान ने खास बातचीत की। बहुत अच्छा बजट है। टैक्स स्लैब में छूट दिए जाने से अर्थव्यवस्था सुधरेगी। कैंसर के दो सौ सेन्टर बनेंगे जो कि एक बहुत ही अच्छा कदम है। साथ ही कैंसर जैसी...