बोकारो, फरवरी 2 -- रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने लोकसभा में बजट पेश किया। जिसे लेकर जिले के लोगो में मिली जुली प्रतिक्रिया रही। संसद में बजट पेश करने के दौरान बोकारोवासी पल-पल की जानकारी लेते दिखे। वहीं बाजार में भी कई लोग टेलीविजन पर अपेडेट जानकारी ले रहे थे। कुछ लोगो ने एक ओर इसे मध्यम व्यवसायियों के लिए बेहतर बताया वहीं कुछ ने इसे अमीरों व पूंजीपतियों का बजट बताया है। शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में कई बड़े ऐलान किए हैं। जिनमें रांची में नेमहंस जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना भी शामिल है। डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने से बोकारो को भी फायदा मिलेगा। पर्यटन स्थल के लिए गाइड प्रशिक्षण से भी युवा जुड़ेंगे। जिससे स्थानीय पर्यटन को लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...