मैनपुरी, फरवरी 23 -- सरकार ने बजट में हर वर्ग की सुख सुविधाओं का ख्याल रखा। मैनपुरी जैसे छोटे जिले के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 900 करोड़ देकर सरकार ने मैनपुरी को एक बड़ा तोहफा दिया है। मैनपुरी का विकास होगा। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मैनपुरी के लोग उठाएंगे। रविवार को एक मैरिज होम में बजट गोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बजट की योजनाओं का लाभ जनता को बताएं। ताकि जनता इस बजट का लाभ उठा सके। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि बजट ऐतिहासिक है। महिलाओं के लिए कई उल्लेखनीय घोषणाएं हुई हैं। सभी कार्यकर्ता इस बजट की जानकारी जनता को दें। मैनपुरी के लोग इस बजट का लाभ उठाएं। इसके बारे में उन्हें अवगत कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...