पटना, फरवरी 6 -- शुक्रवार को विधानसभा की दूसरी पाली में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श हुआ। पक्ष-विपक्ष के 15 सदस्यों ने बजट पर अपनी राय रखी। हालांकि सरकार का जवाब सोमवार को विमर्श के बाद आएगा। विमर्श में एक ओर सत्तापक्ष के सदस्यों ने बजट की सराहना की तो दूसरी ओर विपक्षी सदस्य इसमें कमियां निकालते नजर आए। सत्ताधारी दल के सदस्यों का कहना था कि दो दशक पहले जिनकी सरकार थी, आज उससे कई गुना अधिक बजट का आकार हो गया है। पहले चरवाहा विद्यालय खोले जाते थे वहीं अब युवाओं का कौशल विकास हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकार खर्च करने के बाद लेखानुदान लाया करती थी। एनडीए सरकार ने एक साल के खर्च के लिए पूर्णरूपेण बजट लाना शुरू किया। उसके पहले आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किए जाते हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित सभी क्षेत्रों में विकास हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.