गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 की आलोचना करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आलोचना से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। अपने शासनकाल की नीतियों और परिणामों पर आत्ममंथन करना चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री वर्मा शनिवार को एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया, लेकिन वास्तविक रूप से गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ है। उनके अनुसार बीते 11 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। आज देश का नागरिक आत्मगौरव के साथ भारत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.