बांका, फरवरी 7 -- बांका, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और शिक्षाविद संजय चौहान ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की जरूरतों को पूरी करने वाला नहीं है। इसमें गरीब, किसान, मजदूर, युवा तथा पिछड़े वर्गों के लिए कोई ठोस राहत नहीं दिखाई देती है। दोनों ही बजट "चुनिंदा वर्गों को खुश करने वाले" और "जमीनी सच्चाई से दूर" है। कहा कि देश इस समय महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली से जूझ रहा है, लेकिन बजट में इन गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप नहीं दिया गया है। युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार ने सिर्फ पुराने वादों को दोहराया है। न तो स्थायी नौकरियों की बात है और न ही सरकारी भर्तियों को लेकर कोई स्पष्टता दिखाई दे रही है। किसान आज भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की का...