बुलंदशहर, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से उद्यमी खुश हैं। नए उद्योग शुरू करने के लिए कॉरपोरेट मित्र मदद करेंगे। साथ ही करीब दस हजार करोड़ रुपये एसएमई फंड से मिलेंगे। इसके जरिए पॉटरी कारोबार में बढ़ोतरी होगी। रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार का बजट पेश किया। जिसमें सरकार की ओर से लघु उद्योग में इक्विटी सहायता की जाएगी। जिसका अर्थ है कि सरकार अब इन कंपनियों में केवल लोन देने वाला बैंक नहीं, बल्कि एक 'पार्टनर' की भूमिका निभाने जा रही है। बता दें कि आमतौर पर छोटे व्यवसाय बैंकों से लोन लेते हैं। जिसे ब्याज के साथ चुकाना पड़ता है। लेकिन इक्विटी सहायता का मतलब है कि सरकार इन कंपनियों के शेयर खरीदेगी या उनमें पूंजी लगाएगी। जिसका फायदा है कि कारोबारियों पर तुरंत ब्याज चुकाने का बोझ नहीं पड़ता है। इसका लघु उद्योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.