गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी स्वरूप देने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रत्येक जिले में दो विद्यालयों को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और एक विद्यालय को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। गोरखपुर में सदर तहसील के हरसेवकपुर नंबर 2 और खजनी तहसील के बेलघाट ब्लॉक अंतर्गत धुरियापार बेसिक विद्यालय को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। वहीं खजनी बीआरसी परिसर स्थित बेसिक विद्यालय को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मॉडल कम्पोजिट विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.