गया, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय रेल को 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसका सीधा लाभ पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू-गया,गया-धनबाद,गया-पटना, गया-किउल सेक्शन सहित विभिन्न रेल सेक्शन के स्टेशनों को प्राप्त होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत रेलवे को प्राप्त कुल आवंटन में से बिहार राज्य के रेल क्षेत्र के लिए 10 हजार 379 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में बिहार में एक लाख नौ हजार 158 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं और स्वीकृत हैं। इसी तरह झारखंड राज्य के रेल क्षेत्र के लिए सात हजार 536 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से 63 हजार 470 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं व स्वीकृत हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश रेल क्षेत्र के लिए 20 हजार 012 करोड़ रुपये के बजट का प...