मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय बजट में कैंसर की 17 तरह की दवाइयां सस्ती होने से उत्तर बिहार के 70 हजार मरीजों को राहत होगी। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ रविकांत का कहना है कि कैंसर अस्पताल में हर साल आठ हजार कैंसर के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ रविकांत ने बताया कि कैंसर की दवा सस्ती होने से ब्रेस्ट, लंग्स, ब्लड कैंसर और प्रोस्ट्रेट कैंसर के मरीजों को काफी फायदा होगा। बिहार में मुंर और ब्रेस्ट कैंसर के मरीज काफी मिलते हैं। मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में मुंह और ब्रेस्ट कैंसर के मरीज स्क्रीनिंग के दौरान मिल रहे हैं। होमी भाभा कैंसर अस्पताल के प्रभारी का कहना है कि कैंसर की दवाओं की कीमत में कमी आने के बाद खासकर गरीब तबके के मरीजों को काफी फायदा होगा। बताया कि केंद्रीय बजट में ...