बेगुसराय, फरवरी 5 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली 26 सड़क निर्माण योजनाओं का काम पिछले करीब डेढ़ साल से ठंडे बस्ते में है। इन सड़कों का टेंडर होने के छह माह बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। सभी सड़कों की हालत जर्जर बनी हुई है। गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब 28 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का निर्माण कार्य करीब 8 करोड रुपए लागत से कराया जाना है। बताया गया है कि इन सभी सड़कों का टेंडर एक ही कंपनी को मिला है। वर्तमान में इन सड़कों की जर्जर हालत के कारण सड़क से गुजरने वाली स्कूली बसों व अन्य चार पहिए वाहनों के पलटने का खतरा मंडरा रहा है। सभी सड़कों की खाईयां गहरी होती जा रही हैं किंतु सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इन सड़कों में एनएच- 28 चिमनी ढाला से नारेपुर अयोध्या टोल, विशनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.