बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो में पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को दीक्षांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा बच्चे ही देश के भविष्य हैं। वास्तव में ये बच्चे ही आगे चलकर समाज और राष्ट्र के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे, जिनके बलबूते ही हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आवश्यक यह है कि बच्चे अच्छा इंसान बनें। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपने-आप में अलग है। सबमें अपनी-अपनी प्रतिभा होती है। ये बहुत कुछ कर सकते हैं। अभिभावक कभी भी एक-दूसरे से उनकी तुलना न करें। इस समारोह में उन्होंने ग्रेजुएशन गाउन पहने कुल 263 छात्र-छात्राओं को विधिवत ग्रेजुएट कैप और लाल फीते में लिपटा सर्टिफिकेट व रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.