महाराजगंज, सितम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किय गया। इस दौरान प्रार्थना सभा में पांच संकल्प लेकर हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का नारा भी लगाए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्त ने कहा कि विद्यालय केवल एक भवन नहीं है बल्कि संस्कारों का तीर्थ है। विद्यालय को भारत में हमेशा विद्या का मंदिर माना गया है। सा विद्या या विमुक्तये अर्थात विद्या वही है जो हमें अज्ञान और बंधनों से मुक्त करे। जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 674 से अधिक विद्यालयों के 2236 शिक्षकों व 50683 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम में भाग लिया गया। कम्पोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया के प्रधानाध्यापक अरव...