लखनऊ, मार्च 6 -- बच्चों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन समय पर इलाज से बच्चों में कैंसर 80 से 90 प्रतिशत तक ठीक हो सकते हैं। कैंसर को मात देने के बाद बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं। पढ़-लिखकर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। यह जानकारी केजीएमयू पीडियाट्रिक आंकोलॉजी यूनिट के डॉ. निशांत वर्मा ने दी। गुरुवार को केजीएमयू पीडियाट्रिक आंकोलॉजी यूनिट की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय चाइल्डहुड कैंसर दिवस मना। डॉ. निशांत वर्मा ने कहा कि नई दवा इलाज की तकनीक ने बच्चों में कैंसर के इलाज को आसान बना दिया है। दवाओं से बहुत ही कम दुष्प्रभाव बच्चों में देखने को मिलते हैं। दवाएं बहुत असरकारी हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी 50 फीसदी कैंसर मरीज देरी से अस्पताल आ रहे हैं। बीमारी बढ़ने की दशा में इलाज शुरू होता है। इनमें से 50 प्रतिशत मरीज इलाज पूरा नहीं करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.