लातेहार, फरवरी 10 -- लातेहार, संवाददाता। विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान मिलेगी। इसके लिए सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में साइंस एंड रिसर्च क्लब का गठन किया गया है। पूरी योजना की प्रेरणा और मार्गदर्शक की भूमिका में लातेहार सदर अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ एस के सिंह है। क्लब में कक्षा पंचम से लेकर दशम तक के 30 छात्र छात्राओं का चयन विशेष प्रशिक्षण की दृष्टि से हुआ है। छात्र-छात्राओं को विज्ञान से अलग-अलग विषयों पर विशेष मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि डॉ एसके सिंह द्वारा मंगलवार को योजना का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस में छात्र-छात्राओं से परिचय के उपरांत डॉ एसके सिंह ने छात्र-छात्राओं को सोलर सिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.