सीतामढ़ी, मार्च 1 -- शिवहर, हिप्र.। साइंस फार ऑल और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का आयोजन नगर के नवाब हाई स्कूल के सभागार में हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न हाई स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित शिक्षकों के द्वारा महान वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय बाल विज्ञान दिवस के मुख्य विषय मानवीय गतिविधियों का हमारे पर्यावरण पर प्रभाव के बारे में विज्ञान शिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें डॉक्टर सीवी रमन के उनकी महान खोज रमन प्रभाव के अलावा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक प्रोफेसर राम इकबाल राय ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.