बेगुसराय, मार्च 24 -- बेगूसराय। स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में जिले के सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्रों में बदलाव के क्षेत्र में काम कर रहे प्रबुद्वजनों की बैठक साईंस फॉर सोसाईटी, झारखंड के राज्य समन्वयक डीएन आनंद की उपस्थिति में सोमवार को हुई। बैठक में प्रकृति और पर्यावरण में हो रहे बदलाव पर चर्चा हुई। इसके साथ ही घटते जल स्तर, युवाओं में वैज्ञानिक सोच एवं गतिविधियों में मोबाईल की भूमिका एवं उसके सकारात्मक प्रयोग को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही, बच्चों व युवाओं में वैज्ञानिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए साईंस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसको लेकर जिले के सरकारी एवं पब्लिक स्कूलों के साथ-साथ समान विचारधारा यानी वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। बैठक में राज्य समंवयक डीएन आनंद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.