अयोध्या, अगस्त 30 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल से रेफर दो बच्चों में जेई के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। हिन्दुस्तान में 30 अगस्त को खबर प्रकाशित होने के बाद महानिदेशक स्वास्थ्य ने एडी हेल्थ व जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से आख्या मांगी। जिसके बाद एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल पहुंचकर यहां तैनात दोनो बाल रोग विशेषज्ञ से बच्चों के बारें में जानकारी हासिल किया। जिला अस्पताल में भर्ती हुई लवि पाण्डेय उम्र 10 वर्ष पुत्री अमरनाथ पाण्डेय निवासी शिवरतन का पाण्डेय का पुरवा, खण्डासा व छाया उम्र 9 वर्ष पुत्री शिव प्रकाश निवासी गंगापुर तारुन को रेफर किया गया था। जिनकी बाद में मौत हो गई। दोनो मरीजों में जेई के लक्षण दिखाई दिए थे। लेकिन इसी पुष्टि नहीं हो पाई थी । मामले में महानिदेशक द्वारा आख्या मांगे जाने पर अपर नि...