लोहरदगा, फरवरी 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा, लोहरदगा में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और एफएलएन मेला का सोमवार को आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की विविध संस्कृति से परिचित कराना तथा उनमें आपसी भाईचारे, सहयोग और सांस्कृतिक समझ का विकास करना था। अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा जिला, दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने भी बच्चों द्वारा लगाए गए एफ एलएन मेला का अवलोकन किया। जितेंद्र मुंडा ने बच्चों द्वारा लगाए गए एफएलएन मेला का अवलोकन करते हुए कहा कि पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में बच्चों द्वारा प्रस्तुत एफएलएन मेला अत्यंत सराहनीय है। यहां बच्चों ने पढ़ने, लिखने और गणना से जुड़ी गतिविधियों को बहुत ही सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। बच्चों में आत्मविश्वास, रचन...