प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- कुंडा। अमीर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों ने होली मनाई। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने साथियों संग शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी रंग और अबीर गुलाल से सराबोर कर दिया। साथियों को रंग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। शिक्षकों को रंग अबीर गुलाल लगाने के बाद पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य प्रमिला त्रिपाठी ने बच्चों को होली के त्योहार का महत्व बताया। इस मौके प्रबंधक कबीर अहमद, सह प्रबंधक शकील अहमद, बीएन शर्मा, सुनील कुमार, उदय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.