कोटद्वार, मार्च 12 -- बुधवार को एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी, एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल शिब्बूनगर एवं एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने होली पर्व को गुलाल एवं प्राकृतिक रंगों के साथ उल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने अपने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने कहा कि होली खुशहाली और आपसी भाईचारे की भावना का त्योहार है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने होलिका दहन के विषय में बच्चों को जानकारी दी। कार्यकारी निदेशक मयंक कोठारी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे की अनूठी मिसाल है। इसलिए सभी को यह पर्व हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षा निदेशिका सिन्धु कोठारी, उपनिदेशिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.