गाज़ियाबाद, मार्च 6 -- गाजियाबाद। मोरटी के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र और नेहरू तारामंडल का भ्रमण कराया गया। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, एआरपी विज्ञान आरती वर्मा ने बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरपी आरती वर्मा ने बताया कि भ्रमण का मकसद छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना, वैज्ञानिक रुचि पैदा करना और प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराना है। भ्रमण के दौरान बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर मधु त्यागी, सुनीता सिंह, प्रवीण कुमार का भी सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...