मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवरी में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति विजेयता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। वार्षिक उत्सव का आयोजन "इंद्रधनुष" थीम पर किया गया था। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, संगीत, नाटक एवं समूहगान ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की। समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह ने सत्र- 2025-26 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियो...