बेगुसराय, सितम्बर 28 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा का रूप धारण कर भ्रष्टाचार जैसे महिषासुर का वध करने का संदेश दिया। डॉन बॉस्को इंग्लिश स्कूल के बच्चों द्वारा नाटक की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। नाटक में समृद्धि श्री के द्वारा नृत्य प्रस्तुत की गई। वहीं दिव्यांका कुमारी मां दुर्गा के रूप में लोगों का मन मोह लिया। इसी तरह सृष्टि, पीहू आदि बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई। मौके पर विद्यालय के संतोष मिश्रा ने दुर्गा पूजा को असत्य पर सत्य की जीत बतायी l शिक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, राजा राम झा ,गणेश प्रसाद, रूबी कुमारी, पम्मी कुमारी एवं अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे। दूसरी ओर राजकीय बुनियादी विद्यालय बजलपुरा के बच्चों द्वारा दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया।

हिंदी...