प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। शेरवानी लेगसी, सुलेम सराय स्थित विद्या वैली स्कूल का वार्षिकोत्सव 'हॉरिजन' शनिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर देवव्रत धर एवं विशिष्ट अतिथि मेडिकल डायरेक्टर (यूनाइटेड मेडिसिटी) डॉ. प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्ले ग्रुप एवं नर्सरी के बच्चों ने नृत्य (दादा-दादी डांस) ने परिवार के वृद्ध-जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला सशक्तीकरण पर प्रस्तुत कार्यक्रम ने महिला शक्ति का परिचय कराया और समाज को स्त्री शिक्षा के प्रति जागरूक किया। निर्मल गंगा स्वच्छ भारत नृत्य नाटिका के जरिए समाज को स्वच्छ गंगा का संदेश दिया। अंत में पंजाबी बीट्स ने लोगों को जोश से भर दिया। विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। डायरेक्टर नन्दिनी वर्मा एवं प्रिंसपल रश्मि मिश्रा उपस्थित थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.