गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को अर्ली इयरर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने भारत के अलग अलग राज्यों की संस्कृतियों को प्रदर्शित किया। इस दौरान 303 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का विषय अतुल्य भारत रखा गया। कार्यक्रम दो पारी में आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. वैभव जोशी और डॉ. अमिता गोविल मुख्य अतिथि रहे। बच्चों ने राजस्थानी धुन, गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा और गिद्दा प्रस्तुत कर माहौल को रोमांचक किया। स्कूल की एक्जीक्यूटिक हेड सुजैन होम्स ने बच्चों को प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। निदेशक डॉ. अरुणाभ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...