सीतापुर, फरवरी 16 -- बिसवां, संवाददाता। सेठ देवेश्वर दयाल मांटेसरी स्कूल में बच्चों ने भगवान शिव व माता पार्वती के दिव्य स्वरूपों की अनुपम झांकियों का सुन्दर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा ने विद्यालय में रुद्राक्ष एवं बेल के वृक्षों के बने प्राकृतिक मंडप के नीचे प्रतिष्ठित भगवान महेश्वर महादेव के आरती पूजन एवं सभी झांकियों की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि निर्मल वर्मा ने कहा कि आदि देव महादेव अति सहज ही सब कुछ देने वाले हैं। बस मन में अच्छे संकल्प बनाने की आवश्यकता है। प्रबंधक महेश चंद्र मेहरोत्रा बबुआ ने बताया कि ये कार्यक्रम विगत 36 वर्षों से हो रहा है। विद्यालय का उद्देश्य ही यही रहा है कि सर्वधर्म समभाव की भावना से प्रेरित करके बच्चों के हृदय में जाति धर्म से परे पूर्ण हिन्दुस्तान के चित्र को प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.