जहानाबाद, फरवरी 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित आदर्श हाई स्कूल में प्रोजेक्ट और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने अपने बनाए हुए प्रोजेक्ट और पेंटिंग का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पर्यावरण, विज्ञान के प्रगति संबंधित कई आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। तो कई बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया जिसमें महापुरुषों के चित्र, प्राकृतिक छटा आदि के चित्र शामिल हैं। इस मौके पर अच्छे प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्रों में सूरज कुमार, रागिनी कुमारी, रानी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। विद्यालय के निर्देशक शंकर लाल ने सभी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। फोटो- 21 फरवरी जेहाना- 04 कैप्शन-...