आरा, फरवरी 28 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगही कला में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय जल व पौधा संरक्षण था। मौके पर प्रधानाध्यापक नीलमणि पाठक ने कहा कि जल और पौधा संरक्षण का मतलब है, पानी का सावधानी से इस्तेमाल करना और पौधों को लगाना है। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है। पौधे और जल संरक्षण के बीच एक गहरा संबंध है, जिसे समझना हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध हवा और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि जल को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षिका अफसान जरीन व प्रतिमा ने बतया कि जो प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर करवायी जा रही है। इससे बच्चों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है। ह्युमाना पीपल टू पीपल इण्डिया के डायट समन्वयक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.