बेगुसराय, सितम्बर 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव का आयोजन शुक्रवार को उल्लासपूर्ण और भव्य माहौल में किया गया। यह कार्यक्रम ज़ी लर्न के अकादमिक सर्कुलर संस्कार के अंतर्गत हुआ। इसमें परंपरा, संस्कृति और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से सभी को अभिभूत कर दिया। नाटक में बच्चों ने भ्रष्टाचार को महिषासुर का प्रतीक बताते हुए सामाजिक चेतना का संदेश दिया। वहीं नृत्य प्रस्तुतियों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का भावपूर्ण चित्रण हुआ। इसने वातावरण को आस्था और शक्ति से भर दिया। कार्यक्रम का आकर्षण बना डांडिया नृत्य। इसमें विद्यालय की मातृशक्ति ने पूरे उत्साह से भाग लिया। संगीत और डांडिया की ताल पर सजीव हुआ यह क्षण पूरे उत्सव की आत्मा बन गया। कार्यक्रम की शुर...