बिजनौर, फरवरी 2 -- बिजनौर। उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर बेरिसाल, ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाल कल्याण समिति व मानव तस्करी विरोधी टीम ने बाल विवाह ,बाल श्रम व बाल उत्पीड़न की जानकारी व उनसे बचने के लिए बच्चों तथा ग्रामीणों को जानकारी दी । सोमवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीओ क्राइम आकांक्षा गौतम रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपी कसाना, अध्यक्ष न्यायपीठ (बाल कल्याण समिति) तथा विशिष्ट अतिथि योगेंद्र पाल सिंह योगी ,डायरेक्टर रेड क्रास सोसाइटी बिजनौर रहे। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा, सदस्य बाल कल्याण समिति, विनय तितोरिया खेल परिवार यूट्यूब चैनल ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। शिक्षिका शैली शर्मा के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे बाल विवाह व दहेज प्रथा पर...