जहानाबाद, फरवरी 5 -- पीएम श्री उच्च विद्यालय निरंजनपुर में टीएलएम मेला का आयोजन मेहंदीया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय, निरंजनपुर में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीएलएम मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाना था, ताकि विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर प्रयोगात्मक और सहभागितापूर्ण तरीके से सीख सकें। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक सह व्यवस्थापक सिकन्दर कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम के समन्वयक की जिम्मेदारी नागेन्द्र नारायण ने निभाई। टीएलएम मेले के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न नवाचारपूर्ण शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.